फोन में बिना ऐप के भी ऐसे यूज़ करें WhatsApp
इस तरीके को अपनाकर बिना ऐप के भी हम वॉट्सऐप चला सकते हैं.
आजकल वैसे तो किसी भी फोन में मेमरी स्पेस की कमी महसूस नहीं होती लेकिन क्योंकि सस्ते से सस्ते स्मार्टफोन में भी कम से कम 8 जीबी इंटरनल मेमरी तो मिलती ही है. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ वीडियोज़ या पिक्चर्स ज्यादा सेव कर लेते हैं तो इसकी वजह से मेमरी कम पड़ने लगती है ऐसे में अगर हमें कोई ऐप डाउनलोड करना हो तो दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
ऐसे में आपको कुछ ऐप्स को डिलीट करने की ज़रुरत पड़ सकती है और वॉट्सऐप उनमें से एक हो सकता है. लेकिन हो सकता है आपके दिमाग में आए कि अगर वॉट्सऐप को डिलीट कर दिया तो लोगों के मैसेजिंग कैसे करेंगे. तो हम आपको आज ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप वॉट्सऐप को डिलीट करके भी लोगों से उसी तरह से जुड़े रह पाएंगे. आज हम आपको बताएंगे की कैसे अपने मोबाइल फोन पर आप बिना ऐप के वॉट्सऐप को चला सकते हैं.
ये है प्रोसेस-फोन में बिना ऐप के भी ऐसे यूज़ करें
अपने फोन में वॉट्सऐप को डिलीट करने से पहले किसी दूसरे फोन पर वॉट्सऐप डाउनलोड कर लें. इसके बाद अपने फोन पर web.whatsapp.com को ओपन कर लें. अब चूंकि आप इसे मोबाइल में ओपन कर रहे हैं इसलिए मोबाइल वर्जन खुलेगा. लेकिन आप इसे डेस्कटॉप वर्जन में चेंज कर लें. अब आपको वेबसाइट का डेस्कटॉप वर्ज़न दिखेगा. इस वर्ज़न में आपको जो QR कोड दिख रहा है उसे दूसरे फोन से स्कैन कर लें. स्कैन करने के बाद इस फोन में भी आपके नंबर का वॉट्सऐफ कनेक्ट हो जाएगा.


0 टिप्पणियाँ