Railway Recruitment 2019:30 जून से पहले करें अप्लाई



दक्षिणी रेलवे ने एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट्स (इंग्लिश)/डाटा एंट्री ऑप्रेटर्स, डिजिटल ऑफिस असिस्टेंट्स (इंग्लिश) के लिए 95 पोस्ट निकाली हैं.

Railway Recruitment 2019: दक्षिणी रेलवे ने ऑनलाइन वैकेंसी निकाली हैं. ये वैकेंसी एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट्स (इंग्लिश)/डाटा एंट्री ऑप्रेटर्स, डिजिटल ऑफिस असिस्टेंट्स (इंग्लिश) के लिए हैं. ये जॉब फुल टाइम, कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड होगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नौकरी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2019 से पहले अप्लाई करें. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए rrcmas.in पर लॉग इन करें.
उम्र सीमा- एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट्स (इंग्लिश)/डाटा एंट्री ऑप्रेटर्स, डिजिटल ऑफिस असिस्टेंट्स (इंग्लिश) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2019 तक 18 से 28 साल के बीच हो. SC/ST कैंडीडेट्स को उम्र में 5 साल की छूट है. वहीं OBC को 3 साल और विकलांग व्यक्तियों के लिए 10 साल की छूट है.

शैक्षिक योग्यता- इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास BCA/B.Sc कंप्यूटर साइंस/IT या MS Office 2010 या later version में किसी भी discipline plus Microsoft Office Specialist Certification की डिग्री हो.

Apply for this website: http://rrcmas.in/

पोस्ट और वैकेंसी डिटेल- एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट्स (इंग्लिश)/डाटा एंट्री ऑप्रेटर्स, डिजिटल ऑफिस असिस्टेंट्स (इंग्लिश) के लिए 95 पोस्ट हैं.

इन पोस्ट्स के लिए अपलाई करने वाले सभी कैंडीडेट्स ध्यान रखें कि वे इन पोस्ट्स के लिए सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जून, शाम 5 बजे तक है. डाक से भेजे गए आवेदनों स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

एप्लीकेशन फीस- एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट्स (इंग्लिश)/डाटा एंट्री ऑप्रेटर्स, डिजिटल ऑफिस असिस्टेंट्स के लिए अप्लाई करने वाले हर कैटेगिरी के कैंडीडेट्स के लिए फीस अलग-अलग है. UR/OBC कैंडीडेट्स के 500 रुपए फीस है. इस फीस में से 400 रुपए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार को वापस कर दिए जाएंगे. जो कैंडीडेट्स स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित नहीं होंगे उन्हें फीस वापस नहीं मिलेगी.

SC/ST/PWD/महिलाएं/आर्थिक रूप से पिछड़े/अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए है. स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित होने वाले इन कैटेगिरी के उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.

सेलेक्शन प्रोसेस- उम्मीदवारों कंप्यूटर और इंग्लिश की बेहतर नॉलेज हो. सेलेक्शन written/online स्क्रीनिंग टेस्ट के ज़रिए होगा. written/online स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल अंग्रेजी में आएंगे. गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी. 3 गलत जवाब पर एक नंबर काटा जाएगा. स्क्रीनिंग टेस्ट में 1 ½ घंटे (90 मिनट) का वक्त मिलेगा.