पुराना TV देकर मुफ्त में मिल रहा है ये नया स्मार्टफोन, 8MP कैमरे के साथ पाएं कई बेहतरीन फीचर्स


कम कीमत होने के बावजूद इस फोन में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 6 इंच का टचस्क्रीन फुल व्‍यू डिस्‍प्‍ले है.

लावा(Laava) ने भारतीय बाज़ार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Z62 लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 6,060 रुपये रखी है. कम कीमत होने के बावजूद इस फोन में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 6 इंच का टचस्क्रीन फुल व्‍यू डिस्‍प्‍ले है. डुअल सिम लावा Z62 फोन एंड्रॉयड 9 Pie पर काम करता है. इस फोन में क्‍वाड-कोर मेडियाटेक हेलियो A22 चिपसेट है.


कंपनी ने एक बयान में कहा, इस डिवाइस में अलग गूगल असिस्टेंट 'Key' है, जिससे यूज़र्स एक बटन के क्लिक से वॉयस कमांड देकर बहुत सारे ऐप्स और फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाईफाई, जीपीएस और सेंसर्स में एक्सेरेलोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है. पावर के लिए इस फोन में 3,380mAh की बैटरी लगी है.

मिल रहा है ऑफर:https://www.lavamobiles.com/


लावा ने ग्राहकों को अपने पुराने टीवी सेट के बदले लावा Z62 फोन फ्री में देने का ऑफर पेश किया है. फोन के लिए रजिस्‍ट्रेशन 18 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा. यह ऑफर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्‍टॉक रहने तक लागू रहेगा.

इससे पहले लॉन्च हुआ Lava Z81 इस स्मार्टफोन में 5.7-इंच का HD+ डिस्प्ले है. इसमें 2.0 GHz Quad-core Helio A22 चिपसेट है. यह फोन एंड्राएड 8.1 और Star OS 5.0 पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में 32GB का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है. बात करें इसमें लगे कैमरे की तो, इसमें 13MP का बैक कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके आगे वाले कैमरे में और बैक वाले कैमरे में फ्लैश दिया गया है, जिससे आप अंधेरे में अच्छी फोटो क्लिक कर सकेंगे. लॉन्चिंग के समय कंपनी ने इस फोन की कीमत 9,499 रुपये रखी थी.