मात्र Rs 7,499 में घर ले जाएं 24 इंच का Smart LED TV, पढ़ें फीचर्स





JVC ने किफायती स्मार्ट टी.वी की रेंज के अंतर्गत 6 नए LED टी.वी की घोषणा की है। टी.वी की यह नई रेंज Rs 7499 से शुरू होती है।







JVC ने किफायती स्मार्ट टी.वी की रेंज के अंतर्गत 6 नए LED टी.वी की घोषणा की है। टीवी की यह नई रेंज Rs 7,499 से शुरू होती है। इसमें टीवी का साइज 24 इंच से लेकर 39 इंच तक का है। नए टीवी Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। इन टीवी में स्मार्ट टीवी कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट ब्लूटूथ समेत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस रेंज में मुख्य लॉन्च JVC 32N3105C है, जिसकी कीमत Rs. 11,999 है।






JVC 32N3105C इंटलेक्चुअल UI के साथ आता है। यह फीचर यूजर की रूचि होम स्क्रीन पर कंटेंट दिखाता है। इसके इंटरफेस में कंटेंट के लिए
YouTube और Netflix समेत कई इन-बिल्ट ऐप्स हैं। टीवी का पिक्सल रिजोल्यूशन 1366x768 है। टीवी में 24W साउंड आउटपुट, क्वैड-कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है। इसमें स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट के साथ-साथ 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, इन-बिल्ट Wi-Fi और एथरनेट कनेक्टिविटी भी मौजूद है। टीवी स्मार्ट रिमोट के साथ आता है।