खुशखबरी! मोदी सरकार इस गर्मी में बेचेगी सस्ता AC,Start Selling 17-07-2019
मोदी सरकार अब हर घर तक एसी पहुंचाने के लिए सस्ता एसी बाजार में उपलब्ध कराने जा रही है. सरकार लोगों को बाजार कीमत से 20 से 25 फीसदी तक सस्ता AC खरीदने का मौका देगी.
इस गर्मी में ये खबर आपके लिए बेहद राहत भरी होने वाली है. देश की मोदी सरकार अब हर घर तक एसी पहुंचाने के लिए सस्ता एसी बाजार में उपलब्ध कराने जा रही है. सरकार लोगों को बाजार कीमत से 15 से 20 फीसदी तक सस्ता AC खरीदने का मौका देगी. यह AC सरकारी कंपनी EESL लॉन्च करेगी. इस AC की कीमत आपके बजट में होगी और साथ ही यह कम बिजली इस्तेमाल करेगा.
ऑनलाइन खरीदने का मौका- इसे आप घर बैठे एक क्लिक पर खरीद सकते हैं और चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. अपनी पुरानी AC से बदल भी सकते हैं. इससे आपके बिजली के बिल में भी करीब 35-40 फीसदी तक की कमी आएगी. सरकार ये सुविधा अगले एक-डेढ़ महीने में देगी. खराब होने पर आपको कंपनियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. एलजी, पेनासोनिक, ब्लू स्टार, गोदरेज जैसी कंपनियां AC सप्लाई करने की रेस में हैं.
24 घंटे के भीतर मिलेगी डिलिवरी ऑनलाइन बुकिंग के 24 घंटे के भीतर एसी आपके घर में लगाने की गारंटी है. इसके लिए सरकारी कंपनी EESL 17-जुलाई-2019 से आम ग्राहकों के लिए मार्केट प्लेस लॉन्च करेगी.
17-जुलाई -2017 से मिलेंगे सस्ते एसी
ग्राहक को जुलाई तक सस्ते एसी मिलने शुरू हो जाएंगे. वहीं, कंपनी ने अगले साल तक 2 लाख लोगों को एसी बेचने का टारगेट रखा है. ध्यान रहे इस एसी को वही ग्राहक खरीद सकते हैं जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा. बता दें कि EESL वही कंपनी है जिसने देश के कई घरों में सस्ता LED बल्ब और ट्यूबलाइट उपलब्ध कराया था. अब कंपनी का लक्ष्य घर-घर सस्ता AC पहुंचाने का है. इस कंपनी ने सस्ते ट्यूबलाइट और पंखे को बेचने का काम बिजली देने वाली कंपनी Discom के साथ मिल कर किया था

0 टिप्पणियाँ