Group D Admit Card-रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2018

Railway Recruitment 2018: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. ग्रुप डी (Group D) के 63 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) 13 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है. परीक्षा (RRB Group D Exam) केंद्र, शिफ्ट डिटेल और अन्य जानकारी 9 सितंबर को जारी कर दी जाएगी. ग्रुप डी के पदों पर पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. ऐसे में रेलवे उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट की सुविधा देगा. उम्मीदवार मॉक टेस्ट (RRB Group D Mock Test) की मदद से कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा की प्रैक्टिस कर पाएंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) मॉक टेस्ट का लिंक 10 सितंबर को एक्टिव कर देगा.

ऐसे करें मॉक टेस्ट से परीक्षा की प्रैक्टिस ​(RRB Group D Mock Test)

स्टेप 1: उम्मीदवारों को ​मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस ​करने के लिए अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाना होगा. स्टेप 2: अब होमपेज पर दिए गए Mock Test Link for the candidates for practice of Computer Based Test (CBT) के लिंक पर क्लिक करना होगा. स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, अब यहां आपको लॉगइन करना होगा. स्टेप 4: अब आप आसानी से मॉक टेस्ट से परीक्षा की प्रैक्टिस कर पाएंगे.

ग्रुप डी की परीक्षा का शेड्यूल RRB Group D Exam Schedule
-ग्रुप डी के 63 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी.
-परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल 9 सितंबर को जारी होगी.
-मॉक टेस्ट का लिंक 10 सितंबर को एक्टिव होगा.
-SC/ST ट्रेन ट्रेवल ऑथोरिटी 10 तारीख को डाउनलोड कर पाएंगे.





इन STEPS से चेक कर सकेंगे अपना परीक्षा केंद्र व तिथि STEP - 1 : उम्मीदवार अपने आरआरबी (जिस आरआरबी के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं। नीचे दिए गए आरआरबी के Direct Link पर भी क्लिक कर सकते हैं। सभी आरआरबी की वेबसाइट्स के लिंक


सभी आरआरबी की वेबसाइट्स के लिंक
Name of RRBs
Ahmedabad
Ajmer
Allahabad
Bangalore
Bhopal
Bhubaneshwar
Bilaspur
Chandigarh
Chennai
Gorakhpur
Guwahati
Jammu
Kolkata
Malda
Mumbai
Muzaffarpur
Patna
Ranchi
Secunderabad
Siliguri
Trivendrum
STEP - 2 : वहां दिए गए गए ''परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी एवं एससी/एसटी उम्मीदवारों हेतु यात्रा प्राधिकार के लिए लिंक'' या ''Login Link for Exam City and Date intimation and SC/ST Travel pass'' ( CEN No. 02/2018 for various posts in Level 1 of 7th CPC ) के लिंक पर क्लिक करें। - एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार ट्रैवल अथॉरिटी भी इसी लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। RRB Group D Admit Card रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा के चार दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे। इसी तरह की प्रक्रिया ग्रुप सी एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा में भी अपनाई गई थी। परीक्षा से चार-चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो रहे थे। ग्रुप सी एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा 9 अगस्त से 4 सितंबर तक चली थी।