केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की विराट कोहली ने जीत विराट कोहली ने 'इस मामले में' डॉन ब्रेडमैन और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा...
पहली पारी में 97 रन बनाकर आउट हुए विराट ने दूसरी पारी में तिहरी रनसंख्या तक पहुंचने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया और 103 रन की बेहतरीन पारी खेली. यह उनका 23वां टेस्ट शतक रहा. उनकी इस शतकीय पारी का भारतीय टीम को 203 रन की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस जीत के बाद पांच टेस्ट की सीरीज बेहद रोमांचक हो गई है. तीन मैच के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है.
IND vs ENG 3rd Test: केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की विराट कोहली ने जीत
विराट कोहली ने इस शतकीय पारी के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान करते हुए वह धमाका भी कर डाला, जो वह पहले नहीं कर सके. नॉटिंघम टेस्ट में विराट कोहली की 97 और 103 की नाबाद पारियों ने न केवल सीरीज का स्कोर 2-1 किया बल्कि विराट आईसीसी की रैंकिंग में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली अभी तक सीरीज में 440 रन बना चुके हैं. आईसीसी की सर्वकालिक रैंकिंग में सर डॉन ब्रेडमैन (961 अंक) सबसे ऊपर हैं. उनके बाद स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक हॉब्स (942), रिकी पोन्टिंग (942), पीटर मे (941) आते हैं. इसके बाद सर गैरी सोबर्स, क्लाइड वॉलकट, विव रिचर्ड्स और संगकारा के संयुक्त रूप से 938 प्वाइंट्स हैं. विराट के इस समय 937 प्वाइंट्स हैं जो अब तक उनका सर्वोच्च स्कोर है.


0 टिप्पणियाँ