घर में लगाएं दालचीनी का पौधा, मक्खी-मच्छर रहेंगे दूर



दालचीनी का पौधा लगाने से सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि घर के आसपास मच्छर मक्खी नहीं आते हैं। वहीं आमतौर पर देखा जाता है कि गार्डन में फंगस पनप जाते हैं। ऐसे में अगर उस जगह पर दालचीनी के पाउडर को छिड़क दिया जाए तो वहां पर फगंस काफी जल्दी खत्म हें.



दालचीनी का इस्तेमाल भारत के लगभग हर एक घर में होता है। इसको खाने में उपयोग करने से स्वाद और भी ज्यादा जायकेदार हो जाता है। अगर इसका उपयोग खाने में नियमित मात्रा में करे तो इससे कई तरह के स्वास्थ्य संबधी फायदे होते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि खाने में दालचीनी के प्रयोग के अलावा अगर आप इसे अपने घर के बगीचे में लगाते हैं तो उससे भी काफी फायदा मिलता है।दरअसल दालचीनी का पौधा लगाने से सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि घर के आसपास मच्छर मक्खी नहीं आते हैं। 




वहीं आमतौर पर देखा जाता है कि गार्डन में फंगस पनप जाते हैं। ऐसे में अगर उस जगह पर दालचीनी के पाउडर को छिड़क दिया जाए तो वहां पर फंगस काफी जल्दी खत्म हो जाते हैं। वहीं पौधों की दवा के रूप में भी दालचीनी का उपयोग किया जाता है। अगर पौधे के पत्तियां किसी रोग के कारण सूख रही है तो उसपर अगर दालचीनी के पाउडर का छिड़काव करें तो उससे 4 से 5 दिनों में सुधार देखने को मिलता है।


वहीं अगर आप खाने में नियमित तौर पर दालचीनी का उपयोग करते हैं तो दिल की बीमारी से लेकर जोड़ो में दर्द सभी में इसका फायदा मिलता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि कि दालचीनी में कई तरह के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से पेट संबधी सारी समस्या भी दूर हो जाती है और शरीर के अंदर एनर्जी का संचार होता है। हालांकि डाक्टरों की सलाह होती है दालचीनी को उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए।