पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने घर पर ही शुरू किया..........



Gujarat News: पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हार्दिक पटेल आज अनशन पर बैठ चुके हैं। हार्दिक पटेल के अनशन के चलते जूनागढ़ में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही उनके घर के बाद पुलिस प्रशासन बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आज, यानि शनिवार से एसजी हाईवे के निकट स्थित अपने आवास पर अनिश्चितकाली भूख हड़ताल शुरू कर दी। वहीं इस मुद्दे पर हार्दिक पटेल के समर्थन में कांग्रेस के तीन नेता उनके आवास पर पहुंच चुके है, जिसमें ललित कथगरा, ललित वसोया और किरीट पटेल शामिल है। वहीं हार्दिक के अनशन के चलते जूनागढ़ में धारा 144 लगा दी गयी है। साथ ही उनके घर के बाद पुलिस प्रशासन बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

गौरतलब है कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने राज्य सरकार से अहमदाबाद में अनशन की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद हार्दिक पटेल ने एलान किया कि वे हर हालात में भूख हड़ताल के फैसले को नहीं वापस लेंगे। साथ ही जब तक पुलिस की अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक वे भूख हड़ताल को घर पर ही जारी रखेंगे। बता दें, सिटी सेशन्स कोर्ट में दंगे के एक मामले में सुनवाई होनी है, जिसमें सरकारी की तरफ से यह अपील की जा सकती है कि हार्दिक पटेल की जमानत खारिज की जाए। इस बात को लेकर हार्दिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मेरी जमानत स्थगित की जाती है तो मैं जेल के अंदर भी अपना भूख हड़ताल जारी रखूंगा।
वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मुझे हड़ताल की इजाजत इसलिए नहीं मिली क्योंकि मौजूदा सरकार मुझसे डरती है। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो घर पर ही अपने अनशन को जारी रखूंगा, हालांकि मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं कि हड़ताल पर बैठने के दौरान मुझे कई बार रोकने की कोशिश की जाएगी, लेकिन मैं इन सबके बावजूद अपना अनशन जारी रखूंगा। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने 25 अगस्त को अनिश्चितकालीन अनशन के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पत्र लिखकर अनुमति को लेकर हस्तक्षेप की मांग की थी। साथ ही राज्य सरकार को लिखे एक पत्र में यह कहा था कि पुलिस प्रशासन उन्हें अनशन के लिए जरूरी जगह मुहैया नहीं करवा रही है। हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।