सलमान खान के शो बिग बॉस 12 की शुरुआत गोआ...
छोटे परदे के सबसे सनसनीखेज़ सलमानखान शो बिग बॉस का 12 सीज़न इस साल अपने निर्धारित समय से करीब एक महीना पहले शुरू हो रहा है। इस बार का टीम ‘विचित्र जोड़ियों’l पर शो की शुरुआत इस बार लोनावाला के परम्परागत सेट पर नहीं बल्कि गोवा में होगी।
तीन सेलेब्रिटी कपल होंगे और तीन आम आदमियों की जोड़ियां। इन 12 प्रतिभागियों के बाद नौ लोग बचते हैं। इनमें तीन लोग सेलेब्स होंगे और छह आम आदमी। सभी सिंगल की तरह बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। सलमान खान इन नौ लोगों में से छह लोगों को जोड़ियों में बाँट देंगे। ये फैसला सलमान वहीं के वहीं करेंगे। बाकी बचे तीन लोगों को घर के एक अलग हिस्से में स्पेशल कंटेस्टेंट की तहत रखा जाएगा। हो सकता है घर में जाने को लेकर इनके बारे में बाद में फैसला लिया जाए। हालांकि ये भी ख़बर है कि कुछ रियल लाइफ सेलेब्स कपल ने शो में शामिल होने से इंकार कर दिया है, इसलिए शायद इस फॉरमेट में बदलाव हो।
पिछले तीन साल से ये शो अक्टूबर में शुरू होता है और 100 दिन से अधिक (तीन महीने से ज़्यादा) चलता है। इस बार बिग बॉस का ग्रांड फिनाले दिसंबर के आख़िरी हफ़्ते में होगा। सलमान के शेड्यूल को देखते हुए भी इस बार बिग बॉस को थोड़ा पहले लाया जा रहा है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं और जल्द ही दबंग 3 की भी शुरू करनी है।
बिग बॉस के पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। फिर उनकी जगह शिल्पा शेट्टी ने ली। तीसरे सीजन में अमिताभ बच्चन आये और चौथे में सलमान खान ने उनकी जगह ली। सलमान ने पांचवे सीजन को बीच में संजय दत्त को दे दिया था लेकिन छठे सीजन के बाद से वो लगातार होस्ट करते आ रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ